नारायणपुर में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार शिविर बना आकर्षण का केंद्र
लैलूंगा, नारायणपुर/नारायणपुर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में जनता का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। लैलूंगा क्षेत्र के हजारों ग्रामीण अपनी समस्याओं के समाधान और शासन की योजनाओं का लाभ लेने शिविर स्थल पहुंचे। देखते ही देखते पूरा परिसर लोगों की भीड़ से भर गया और माहौल पूरी तरह जनमय नजर आया।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष ज्योति भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। विभिन्न विभागों के अधिकारी पूरे दिन लोगों की समस्याएं सुनते और उनका समाधान करते नजर आए।
मौके पर ही हुआ कई समस्याओं का समाधान
शिविर में राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, शिक्षा, बिजली और खाद्य विभाग सहित कई विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, वहीं कई मामलों का तत्काल निराकरण भी किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था रही मजबूत
कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा। शिविर स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न होता रहा।
ग्रामीणों ने जताई खुशी
ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के शिविर गांव स्तर पर आयोजित होने से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है और अब छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सुशासन तिहार शिविर ने प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विश्वास को और मजबूत किया है।
नारायणपुर में आयोजित यह शिविर अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

