सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में तत्पर आयुष कृष्ण महाराज ने CMO को सौंपा ज्ञापन, गौवंश की सुरक्षा के साथ आमजन की सुरक्षा की मांग
लैलूंगा। नगर पंचायत लैलूंगा क्षेत्र में सड़कों पर खुले में घूम रहे गाय-बैलों और अन्य मवेशियों की समस्या को लेकर अब आवाज मुखर होने लगी है। मुख्य मार्गों पर मवेशियों के जमावड़े से यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सदैव तत्पर रहने वाले कथा व्यास एवं बजरंग दल लैलूंगा विधानसभा के महामंत्री आयुष कृष्ण महाराज जी के नेतृत्व में नगर पंचायत प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) का ध्यान नगर क्षेत्र में सड़कों पर खुले में विचरण कर रहे मवेशियों की ओर आकर्षित कराया गया। संगठन की ओर से मांग की गई कि सड़कों पर घूमने वाले गाय-बैलों को सुरक्षित स्थान पर रखने की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि गौवंश की सुरक्षा के साथ राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।
रात में दुर्घटना का बढ़ता खतरा
मुख्य मार्गों पर मवेशियों के सड़क के बीच बैठने से वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। रात के समय कम रोशनी में सड़क पर बैठे मवेशी दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना की गंभीर आशंका बनी रहती है। ऐसे में प्रशासन द्वारा समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय हैं आयुष कृष्ण महाराज
सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले आयुष कृष्ण महाराज जी ने कहा कि यह विषय केवल यातायात व्यवस्था से जुड़ा नहीं, बल्कि गौवंश और आम नागरिक दोनों की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण जनहित का मुद्दा है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से संवेदनशीलता के साथ समस्या का स्थायी समाधान करने की अपेक्षा जताई।
उन्होंने कहा कि सड़कों से मवेशियों को हटाने के साथ उनके लिए सुरक्षित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि किसी भी पक्ष को नुकसान न हो।
प्रशासन की कार्रवाई पर नजर
ज्ञापन सौंपे जाने के बाद अब लोगों की नजर नगर पंचायत प्रशासन की कार्रवाई पर है। नागरिकों का कहना है कि यदि नियमित अभियान चलाकर सड़कों से मवेशियों को हटाया जाए और उनके लिए सुरक्षित स्थान की व्यवस्था की जाए तो दुर्घटनाओं का खतरा कम होने के साथ नगर की यातायात व्यवस्था भी बेहतर हो सकती है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
