लैलूंगा। नगर के प्रमुख मार्गों पर आवारा मवेशियों के जमावड़े से दुर्घटना की बढ़ती आशंका को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के लैलूंगा विधानसभा महामंत्री आयुष कृष्ण महाराज जी के नेतृत्व में 11 अगस्त 2026 को नगर पंचायत लैलूंगा में ज्ञापन सौंपकर चिंता जताई गई थी। ज्ञापन के माध्यम से मुख्य मार्गों पर बैठे रहने वाले गौवंश को हटाने तथा सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई थी।
ज्ञापन के बाद अब नगर पंचायत लैलूंगा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। नगर पंचायत कार्यालय द्वारा 13 अगस्त 2026 को जारी पत्र में सफाई दरोगा को मुख्य मार्गों पर घूमने एवं बैठे रहने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस/गोठान में व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पत्र में रायगढ़ रोड मुख्य मार्ग, पत्थलगांव रोड मुख्य मार्ग एवं सेठ बंशीधर मुख्य मार्ग पर आवारा पशुओं के जमावड़े का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि इससे सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ऐसे में मुख्य मार्गों से आवारा पशुओं को हटाकर सुरक्षित स्थान पर व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं।
ज्ञापन के बाद कार्रवाई, उठने लगी उम्मीद
राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा उठाए गए इस मुद्दे के बाद नगर पंचायत की ओर से जारी कार्रवाई संबंधी सूचना को लेकर स्थानीय लोगों में भी उम्मीद जगी है। नागरिकों का कहना है कि मुख्य मार्गों पर गौवंश का जमावड़ा लंबे समय से दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। यदि नगर पंचायत द्वारा नियमित रूप से अभियान चलाकर पशुओं को मुख्य मार्गों से हटाया जाए तो दुर्घटनाओं की आशंका को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
आयुष कृष्ण महाराज जी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के बाद नगर पंचायत द्वारा जारी यह निर्देश अब धरातल पर कितना प्रभावी होता है, यह आने वाले दिनों में देखने वाली बात होगी।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026



