परिवार, बच्चों और युवा साथियों ने साझा की खुशियां, बोले—‘आपका स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत’
लैलूंगा। पूर्व विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार ने अपना जन्मदिन निवास कटकलिया में परिवारजनों, बच्चों एवं कांग्रेस के युवा साथियों के साथ आत्मीयता और सादगीपूर्ण माहौल में मनाया। इस दौरान समर्थकों और युवा साथियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

जन्मदिन के अवसर पर श्री सिदार ने अपनों के बीच केक काटकर खुशियां साझा कीं। परिवारजनों और युवा साथियों के साथ बिताए इन यादगार पलों ने जन्मदिन को खास बना दिया। कार्यक्रम में अपनापन, उत्साह और आत्मीयता का माहौल नजर आया।
इस अवसर पर श्री चक्रधर सिंह सिदार ने क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं, युवा साथियों, परिवारजनों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आप सभी का स्नेह, विश्वास और सम्मान मेरे लिए किसी अनमोल उपहार से कम नहीं है। आपका यह प्रेम मुझे क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए और अधिक समर्पण, ऊर्जा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।”
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना और जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
‘पद नहीं, जनसेवा का संकल्प सबसे महत्वपूर्ण’
श्री सिदार ने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल पद या प्रतिष्ठा का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करने का संकल्प है। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्रवासियों का स्नेह और आशीर्वाद भविष्य में भी इसी तरह मिलता रहेगा।
उन्होंने सभी शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार जताते हुए कहा कि “आपका प्यार और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आगे भी यही स्नेह और विश्वास मिलता रहे, यही मेरी कामना है।”
कटकलिया में परिवार और युवा साथियों के साथ मनाया गया यह जन्मदिन सादगी के साथ जनसेवा के संकल्प और अपनों के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता नजर आया।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
