तालाब के पास पति पत्नी कि मिली लाश …. पुलिस जाँच में जुटी
पूंजीपथरा थाना से बड़ी दर्दनाक घटना सामने आ रही है जिसमे तालाब के पास एक महिला कि जमीन पर और एक ब्यक्ति कि पेड़ पर टंगी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। लाश मिलने कि सुचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी राकेश मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर जाँच में जुटे हुए है वही पुलिस टीम के साथ एफएसएल कि टीम और डॉग स्कॉड कि टीम मौके मौजूद होने कि जानकारी मिल रही है। पुरी घटना स्केनिया प्लांट के पीछे तालाब के पास कि बताई जा रही है ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी अनुसार पति पत्नी द्वारा पेड़ पर आत्महत्या करने अंदेशा जताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस के साथ एफएसएल की टीम जांच में जुटी हुई है। मृतक पुरुष का नाम दीपक यादव व महिला का नाम लक्ष्मी यादव पति दीपक यादव निवासी घरघोड़ी थाना घरघोड़ा हाल मुकाम समारुमा बताया जा रहा है।
विशेष संवाददाता – योगेश चौहान की रिपोर्ट 
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
