तमनार/तमनार थाना क्षेत्र से बड़ी घटना निकलकर सामने आई है जिसमे ट्रेक्टर की इंजन (हॉर्स) पूरी तरह पलट गई है ट्रेक्टर के पलटने से जहाँ 1 मासूम बच्चे की मौत हो गई वहीं 3 अन्य घायल हो गये हैं।
तमनार थाना क्षेत्र के कसडोल गांव स्थित घटोरिया मंदिर के पास यह हादसा हुआ है घायलों का ईलाज तमनार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जारी है, ट्रेक्टर कसडोल गांव के ही गणेश साहू का बताया जा रहा है। बहरहाल तमनार पुलिस पुरे मामले कि जाँच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार बसंत धनवार ट्रेक्टर चला रहा था ट्रेक्टर में साथ में बसंत कि पत्नी अहिल्या धनवार उम्र 38 वर्ष और बच्चा तरुण धनवार उम्र 2 वर्ष बैठे थे। कसडोल रोड में ट्रेक्टर अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे ड्राइवर बसंत के 2 वर्षीय बेटे तरुण कि मौत हो गई है वही बसंत कि पत्नी अहिल्या को हाँथ मे चोट लगी है जिसका तमनार हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
