एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने 19 मई को लैलूंगा थाना परिसर में लगेगा शिविर
रायगढ़/छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग द्वारा 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहन में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाए जाने हेतु जिला परिवहन कार्यालय रायगढ़ द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के प्रत्येक क्षेत्र में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 19 मई को प्रात: 10 बजे सुरेश परिवहन सेवा केन्द्र लैलूंगा थाना परिसर में एचएसआरपी रजिस्ट्रेशन हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। परिवहन कार्यालय रायगढ़ ने 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहन के वाहन मालिकों को उक्त शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया है।
Latest posts by SURESH GUPTA (see all)
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
