धरमजयगढ। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रैरूमा चौकी के ससकोबा ग्राम के समीप बहने वाली मांड नदी एक बार फिर अवैध खनन के गवाह बनी। रेत की प्यासी मशीनें नदी की छाती चीर रही थीं और उनके पहिए लैलूंगा क्षेत्र की ओर कूच करने की फिराक में थे। किंतु नियति को कुछ और ही मंजूर था। और वहीं खनिज विभाग की सजग टीम ने समय रहते घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेत से लदे सात ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में ले लिया।
आपको बता दें, खनिज विभाग रायगढ़ द्वारा मिली जानकारी अनुसार अवैध रेत की परिवहन करते हुए पाए जाने वाले रैरुमा चौकी अंतर्गत 7 ट्रैक्टर वाहनों पर की गई कार्यवाही। जिसमें 1. ट्रैक्टर महिंद्रा सोल्ड, करतो यादव निवासी चरखापारा
2.ट्रैक्टर महिंद्रा सोल्ड, प्रेम किशोर भोय निवासी मेढ़रमार
3.ट्रैक्टर महिंद्रा सोल्ड, विनोद कुजूर
4.ट्रैक्टर महिंद्रा सोल्ड, प्रेम राठिया
5.ट्रैक्टर स्वराज सोल्ड, कृष्णा भगत निवासी जामबहार
6.ट्रैक्टर जानडियर OD 15AB 6012 जगन्नाथ सिदार निवासी कमरगा
7.ट्रैक्टर महिंद्रा CG 13 BB 3404 शामिल है।
बता दें, क्षेत्र में यह अभियान न केवल प्रशासनिक तत्परता का परिचायक है, बल्कि अवैध खनन के विरुद्ध उठाया गया सशक्त कदम भी है। बहरहाल आगे खनिज विभाग द्वारा जब्त किए गए समस्त वाहन रैरूमा चौकी में सुपुर्द कर दिए गए हैं, और विभाग द्वारा मामले की बारीकी से जांच प्रारंभ कर दी गई है। खनिज विभाग की इस मुहिम से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं पर्यावरण प्रेमियों एवं जनसाधारण में संतोष की लहर दौड़ गई है।
फिलहाल प्रशासन की इस सख़्ती से यह संदेश स्पष्ट है – अवैध खनन को अब बख्शा
नहीं जाएगा।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
