लैलूंगा , 22 मई 2025/दिन गुरूवार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है। जिसके तहत तीसरे चरण में राज्य में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है।
सुशासन तिहार अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। जिसके तहत सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक के नारायणपुर (मुडापारा) के हाईस्कूल मैदान में प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
लैलूंगा के नारायणपुर (मुडापारा) माध्यमिक शाला एवं हाई स्कूल के मैदान में सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लैलूंगा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी और वार्डवासी एवं महिला समुह शिविर में शामिल हुए। आयोजित शिविर में जानकारी अनुसार लगभग 1000 आवेदन दी गई।जन प्रतिनिधियों द्वारा नये राशनकार्ड एवं पौधे वितरण किया गया। और महिला संजीवनी कलसर नारायणपुर 33 महिला समुह को 33,00,000 लाख रुपए का चेक 33 संगठन को दिया गया। इसके साथ ही आयोजित शिविर में मांग, शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए, जिनका यथासंभव निराकरण भी किया गया। इसी प्रकार नारायणपुर ( मुडापारा) हाई स्कूल मैदान में जहां विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में आवेदकों को जानकारी प्रदान की गई। मौके पर पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
