*विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य निकाली गई साइकल रैली*
*अधिकारी-कर्मचारियों सहित खिलाडिय़ों ने साइकिल चलाकर, लोगों को फिट रहने का दिया संदेश*
रायगढ़, 1 जून 2025/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार फिट इंडिया मोमेंट के तहत् विश्व साइकल दिवस के अवसर पर आज कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण जिला रायगढ़ द्वारा साइकल रैली का आयोजन किया गया। सायकल रैली आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक दिनचर्या में फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों सहित खिलाडिय़ों ने साइकिल चलाकर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। यह सायकल रैली रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर से प्रारंभ होकर चक्रधर नगर चौक एवं चक्रधर नगर चौक से पुन: रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में समाप्त हुई। उक्त सायकल रैली में खेलो इंडिया लघु केन्द्र के खिलाड़ी, विभिन्न खेल अकादमियों तथा गणमान्य नागरिक सहित लगभग 70 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। उक्त सायकल रैली में श्री दिलीप सिंह वरिष्ठ प्रशिक्षक(क्रिकेट),श्री जितेश्वर प्रधान, बैडमिंटन प्रशिक्षक खेलो इंडिया लघु केन्द्र रायगढ़, श्री शान्तनु गुप्ता, खेल एवं युवा कल्याण, श्री जय यादव ताईक्वांडो प्रशिक्षक, श्री उमेश पटेल आदि उपस्थित रहे।
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
