रायगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एक बार फिर चक्रधरनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज मार्ग पर दबिश देकर एक युवक और युवती को प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 29 के तहत दर्ज किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
कल चक्रधरनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पुरुष और एक युवती पल्सर मोटरसाइकिल में सवार होकर कनकतुरा (ओडिशा) से रायगढ़ की ओर अवैध नशीली दवाओं की तस्करी करते हुए आ रहे हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एम.सी.एच. अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर रेड की। कुछ ही समय बाद बताए गए हुलिए के अनुसार दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। तत्परता दिखाते हुए टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
आरोपी और जब्त सामग्री
पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम दुर्गेश देवांगन उर्फ पिंटू (उम्र 31 वर्ष), निवासी अंबेडकर आवास, आईटीआई कॉलोनी, रायगढ़ बताया और पीछे बैठी युवती ने खुद को कुमकुम महंत उर्फ सोनम (उम्र 18 वर्ष 5 माह), निवासी ठाकुरपाली गोड़म, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़’ की रहने वाली बताया।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
