रायगढ़ : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां तमनार थाना क्षेत्र में स्थित जिंदल पावर प्लांट के मुख्य गेट के सामने शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मृतक की पहचान शिव सिंह, निवासी रिस्दा गांव, मस्तूरी थाना क्षेत्र के रूप में की गई है। घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो की रफ्तार काफी अधिक थी, और चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। हादसे की सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Latest posts by SURESH GUPTA (see all)
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
