योगेश कुमार चौहान की रिपोर्ट
रायगढ़/रायगढ़ जिले के मांड नदी में एक युवक का शव मिला है, जो पानी में औंधे मुंह पड़ा हुआ था। 13 जुलाई को बायंट-टायंग के पास ग्रामीणों ने लाश देखा को तुरंत थाने में सूचना दी। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच करते हुए उसे पानी से बाहर निकाला गया। जहां ग्रामीणों से उसके बारे में पूछताछ करने पर उसका कुछ पता नहीं चल सका।
ऐसे में पुलिस ने मृतक की शिनाख्त शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उसके माथे के पास पुराना चोट का निशान है और अभी शरीर में नया कोई चोट नहीं है।
पोस्टमॉर्टम के बाद खुलासा
कोतरा रोड पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
मृतक के शिनाख्त के लिए आसपास गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
