रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह ने युवा मोर्चा , महिला मोर्चा समेत सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भी बदल दिए हैं। रवि भगत की जगह बेमेतरा के राहुल टिकरिहा को युवा मोर्चा अध्यक्ष और विभा अवस्थी को महिला मोर्चा की कमान दी गई है। वित्त मंत्री के खिलाफ दिए गए बयान के बाद से रवि पर कार्रवाई की संभावना पार्टी हल्कों में चल रही थी। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। संगठन विस्तार में 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि हर मोर्चे पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जा सके। पार्टी के मुताबिक, यह नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।
- मां रामचंडी दिवस की भव्य शोभा यात्रा – बहामा से लमडांड तक निकलेगी ऐतिहासिक भक्ति एवं आस्था का महासंगम - April 1, 2026
- एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव - April 1, 2026
- रायगढ़ में “नवा तरिया, आय के जरिया” अभियान की शुरुआत, जल संरक्षण के साथ महिलाओं को मिलेगा रोजगार - March 31, 2026
