ट्रेन से 42 वर्षीय व्यक्ति की गुमशुदगी: मुंबई LTT ट्रेन में लापता हुआ रामसाय पैंकरा
विशेष संवाददाता – योगेश कुमार की रिपोर्ट
रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतगढ़ निवासी 42 वर्षीय रामसाय पैंकरा, पिता बैगा राम पैंकरा, 6 अगस्त 2025 को गोवा जाने के लिए रायगढ़ से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) ट्रेन में अपने साथियों के साथ रवाना हुए थे। लेकिन मुंबई पहुंचने पर वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गए।
परिजनों और साथियों के अनुसार, रामसाय 6 अगस्त को सुबह रायगढ़ से ट्रेन में सवार हुए। दिनभर के सफर के बाद रात में जब सभी साथी सोने लगे, तो रामसाय से भी सोने को कहा गया। उन्होंने जवाब दिया कि वह थोड़ी देर में सोएंगे। लेकिन सुबह जब ट्रेन मुंबई के लोकमान्य तिलक स्टेशन पहुंची, तो रामसाय वहां नहीं दिखे। साथियों ने उनकी तलाश की और रास्ते में रुके सभी स्टेशनों पर खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों ने इस घटना की सूचना रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस को दे दी है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामसाय की तलाश के लिए पुलिस विभिन्न स्टेशनों और संभावित स्थानों पर छानबीन कर रही है।
परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी को रामसाय पैंकरा के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें:
– 6267959408
– 9340927607
प्रशासन और पुलिस से अनुरोध है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर रामसाय के परिजनों को राहत प्रदान की जाए। इसकी जानकारी देने वाले को 10000 हजार के नगद राशि दिया जायेगा
- मां रामचंडी दिवस की भव्य शोभा यात्रा – बहामा से लमडांड तक निकलेगी ऐतिहासिक भक्ति एवं आस्था का महासंगम - April 1, 2026
- एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव - April 1, 2026
- रायगढ़ में “नवा तरिया, आय के जरिया” अभियान की शुरुआत, जल संरक्षण के साथ महिलाओं को मिलेगा रोजगार - March 31, 2026
