रायगढ़। जिले में अवैध संबंध के शक में देवरानी और भाभी के बीच विवाद हिंसक हो गया। देवरानी ने भाभी की हाथ-मुक्कों से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आई मां और बेटे को भी चोट पहुंची। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम सलखिया निवासी मनमति चौहान (38) रोज़ी-मजदूरी कर जीवन यापन करती है। उसकी शादी कई साल पहले ग्राम केकराझरिया निवासी धोबाराम चौहान से हुई थी। करीब एक साल पहले पति की मौत हो चुकी है। मनमति की एक बेटी और 15 साल का बेटा है। Also Read – 12 बजे बंद हो जाएंगे मंदिर, चंद्र ग्रहण से पहले पूजा-पाठ के लिए उमड़े श्रद्धालु ग्राम पिपराही की रहने वाली सरस्वती चौहान उसकी देवरानी है। वो अपने पति ओमप्रकाश चौहान और मनमति के बीच अवैध संबंध का संदेह करती थी। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। 27 अगस्त की दोपहर सरस्वती चौहान भाभी के घर पहुंची और अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए झगड़ा करने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि उसने मनमति को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से पीट दिया। मनमति की चीख सुनकर उसका बेटा अरुण चौहान और मां बुधवारों बाई बीच-बचाव करने पहुंचे। इस दौरान सरस्वती ने उन दोनों को भी पीट दिया। घटना में तीनों को आंख, पैर, कमर और कान में चोटें आईं। गांव वालों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। पहले दोनों पक्षों में राजीनामा की कोशिश हुई, लेकिन सहमति नहीं बनने पर मनमति ने लैलूंगा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी सरस्वती चौहान के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS और 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
