लैलूंगा/ लैलूंगा के ग्राम पंचायत कमरगांव में शानदार एवं भव्य 17वां पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। यह गांव एवं उद्धव युवा समिति का प्रतिष्ठा पूर्ण आयोजन प्रतिभावन और युवा क्रिकेटर को एक सुनहरा अवसर जिसमें खिलाड़ियों को बेहतर तथा सफल होने का शानदार अवसर प्रदान करता है, क्षेत्र में इस क्रिकेट आयोजन का गौरव पूरे गांव एवं उद्धव युवा समिति को प्राप्त है। लगातार 17 वर्षों से खिलाड़ियों को बेहतर मंच देते हुए क्रिकेट महाकुंभ का आज शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम गोटिया मधुसूदन गुप्ता, नेहर साय सिदार, धनी राम चौहान, तिहारो चौहान, नानकेश्वर श्रीवास,राजकुमार पंडा, बिहारी गुप्ता, राजकुमार लकड़ा एवं समिति के अध्यक्ष संदीप भगत, संचालक धरमदास खलखो, गौरंगों गुप्ता, फुलेश्वर सिदार, अजय सिदार, संदीप, संतोष गुप्ता, अनिल मिंज,जोशी लकड़ा,भगत खलखो, अनुराग महंत एवं समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026




