रायगढ़। जिले के तमनार वन परिक्षेत्र अंतर्गत केराखोल गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ करंट की चपेट में आने से एक 7 वर्षीय जंगली हाथी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हाथी अपने झुंड से भटककर गांव के पास स्थित खेतों की ओर चला आया था। घटना की सूचना मिलते ही तमनार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत कुमार विजेंद्र डिप्टी रेंजर विनोद तिग्गा टीम के साथ मौके पर मौजूद है
ग्रामीणों ने बताया कि खेत से लगे राजस्व भूमि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जंगली सूअर को मारने के लिए बिजली का करंट बिछाया गया था, जिसकी चपेट में आने से हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तमनार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के सी के राठिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए है।.
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथी की उम्र करीब 7 वर्ष बताई जा रही है। मृत हाथी के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत की जा रही है। साथ ही, इस मामले में दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की बात भी कही गई है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है, क्योंकि बीते कुछ महीनों में इस इलाके में हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ी है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि फसलों की सुरक्षा के लिए करंट बिछाने जैसे अवैध और खतरनाक तरीके न अपनाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
