लैलूंगा/रायगढ़।आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित लिबरा (पंजीयन क्रमांक 834) के अंतर्गत संचालित ग्राम लिबरा धान मंडी में आज एक सादे किन्तु महत्वपूर्ण समारोह के दौरान मंडी के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश भगत को औपचारिक रूप से पदभार सौंपा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, समिति सदस्यों, मंडी कर्मचारियों और किसानों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।
पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मुकडेगा मंडल अध्यक्ष संजय पटेल, कृष्णा यादव (उपसरपंच नारायणपुर), निर्मल यादव (महामंत्री भाजपा मंडल मुकडेगा), ओमप्रकाश पटेल उपसरपंच लिबरा, बलराम सिदार ग्राम पंचायत लिबरा सरपंच, भूपदेव पटेल, भरत भोय, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रथम देवांगन (मंडी प्रबंधक), आनंद पटेल (प्रबंधक) सहित समस्त मंडी स्टाफ और किसान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष महेश भगत को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मंडी व्यवस्था और समिति की कार्यप्रणाली पर संक्षिप्त चर्चा से हुई। जनप्रतिनिधियों ने धान खरीदी केंद्र में किसानों को दी जा रही सुविधाओं, वजन प्रक्रिया की पारदर्शिता, परिवहन व्यवस्था, टोकन प्रणाली और शासन द्वारा निर्धारित नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया। यह भी कहा गया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंडी प्रबंधन को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करना होगा।
इसके पश्चात अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में महेश भगत को औपचारिक रूप से मंडी अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। इस अवसर पर सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मंडी व्यवस्था और अधिक मजबूत, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनेगी।
नवपदस्थ अध्यक्ष महेश भगत ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंडी संचालन की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर रखते हुए समिति की पारदर्शिता, समयबद्धता और सुचारु व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने मंडी स्टाफ और समिति सदस्यों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा भी जताई।
कार्यक्रम के अंत में किसानों के हित में बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने और खरीदी कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
