छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ विधानसभा (Vidhan Sabha) का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन में शुरू होने जा रहा है। विधानसभा सचिवालय ने सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह सत्र 14 से 17 दिसंबर तक चार दिन चलेगा। पहले दिन सदन में ‘छत्तीसगढ़ विज़न’ पर चर्चा होगी।
चार दिन के इस सत्र में साय मंत्रिमंडल को कांग्रेस और बीजेपी विधायकों की तीखी बहस का सामना करना पड़ेगा। विधायकों ने मंत्रियों से सवाल-जवाब के लिए कुल 628 प्रश्न दर्ज कराए हैं, जिनमें 604 प्रश्न ऑनलाइन और 24 ऑफलाइन तरीके से लगाए गए हैं। कानून-व्यवस्था, धान खरीदी, सड़क निर्माण और राशन वितरण में गड़बड़ियों पर सबसे ज्यादा चर्चा होने की उम्मीद है। ऐसे विषयों पर गरमागर्म बहस के चलते नया विधानसभा भवन तीन दिनों तक सियासी टकराव का केंद्र रहेगा।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
