लैलूंगा/ ग्राम कमरगा में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देश भक्ति का जबरदस्त माहौल में कमरगा के समस्त स्कूल सामूहिक रूप से एक साथ मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय कमरगा में आदर्श, सम्मान तथा गौरवपूर्ण तिरंगा फहराया, तिरंगे के शान में पुरे गांव में भारत माता की जय और वंदे मातरम की जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
झंडा फहराने के लिए कमरगा के सरपंच कुसुम खलखो ने किया, जिसमें उपसरपंच, सचिव, पंचगण और वरिष्ठ पुरुष, महिला की उपस्थिति रही। सभी शिक्षक, छात्र – छात्राओ ने कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस भाषण गीत इत्यादि प्रस्तुत की गई। जिसमें पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गानों में डांस प्रस्तुत कर मन भावविभोर हो गया।
जिसमें बच्चों का प्रोग्राम बहुत ही सुंदर था प्रोग्राम के पश्चात आए हुए अतिथि 26जनवरी गणतंत्र दिवस के बारे में उद्धबोधन दिए। उसके बाद प्रोग्राम में भाग लेने वाले बच्चों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया साथ ही समस्त बच्चों को भी कॉपी पेन दिया गया यह सब देखने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी का माहौल दिखते नजर आये। प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम संपन्न हुई।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026






