लैलूंगा/ लैलूंगा विकासखंड के ग्राम पंचायत टूरटूरा में शारदा पूजन समारोह में भव्य कलश यात्रा के साथ शारदा पूजन की आगाज हुआ था जिसमें कलश यात्रा के दौरान लीला पार्टियो के द्वारा स्वागत करते हुए नगर भ्रमण कर विभिन्न भजनों से समा बांधा। सार्वजनिक शारदा पूजन समारोह श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा अर्चना, लीला भजन भागवत पार्टीयों के द्वारा नित्य संध्या आरती करना।
शारदा पूजन शारदा पूजन में निरंतर भागवत, लीला पार्टीयों के द्वारा एवं रामायण पार्टीयों के द्वारा संगीत में रामायण से लोगों के सहज मन में भक्तिभाव की लिहोर हो उठती है। स्थानीय कलाकारों द्वारा कार्यक्रम में भाग लेकर मां सरस्वती की कृपा प्रसाद पाकर स्वयं को कृतार्थ पाए।
शानदार डांस प्रतियोगिता में सामूहिक एवं एकल दोनों तरह के रखे गए थे। जिसमें दूरदराज के डांस प्रतिभागी शामिल हुए जिसमें छत्तीसगढ़ी लोककला को विशेष ध्यान में रखकर इनाम दिया गया। एकल एवं युगल डांस प्रतियोगिता में लिटिल स्टार पत्थलगांव – प्रथम, इशिका महंत – दूसरा, तीसरा बैजन्ती रायकेरा, चौथा एम के सीतापुर, पांचवां गौरी टूरटूरा ने स्थान प्राप्त की।
सामूहिक डांस प्रतियोगिता में जय मां बंजारी शक्ति – प्रथम, द्वितीय स्थान देवी डांस कला मंच जशपुर, त्रित्तीय स्थान जय मां बम्लेश्वरी महासमुंद, चतुर्थ स्थान होलिका ग्रुप टूरटूरा, पंचम स्थान बालिका ग्रुप, छठवें स्थान में उमा ग्रुप टूरटूरा प्राप्त किया।
वहीं दूसरी ओर कब्बडी प्रतियोगिता में खिलाड़ी बहुत रोमांचक,आकर्षक एवं खेल भावना से खिलाड़ियों ने अपना सर्वोच्च प्रदर्शन किया, कब्बडी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार शक्ति, दूसरे में मुकड़ेगा तथा तीसरे में नारायणपुर की टीम ने जीत दर्ज की।
कब्बड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री यादव जी, नारायणपुर के उपसरपंच कृष्ण कुमार यादव जी एवं वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान दीपक सिदार जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन की आशीर्वाद प्रदान करते हुए विजेता टीम को बधाई दी। 
कबड्डी फाइनल के पश्चात रात्रि को रंगारंग और मध्यम नाटक कार्यक्रम हुई जिसमें आसपास के लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर आनंद लिया और माता सरस्वती की आशीर्वाद पूरे भक्ति भाव से आस्था के साथ आशीर्वाद प्राप्त की। मां शारदे के दर्शन करने आने वाले सभी भक्त श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। यह आयोजन सार्वजनिक रूप से आयोजन की गई थी।
पूरे गांव में महिला, पुरुष तथा सभी वर्गों के व्यक्ति सम्मिलित होकर झमाझम नाच गान एवं गुलाल लगाते हुए शारदा विसर्जन कार्य सम्पन्न हुआ।
- मां रामचंडी दिवस की भव्य शोभा यात्रा – बहामा से लमडांड तक निकलेगी ऐतिहासिक भक्ति एवं आस्था का महासंगम - April 1, 2026
- एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव - April 1, 2026
- रायगढ़ में “नवा तरिया, आय के जरिया” अभियान की शुरुआत, जल संरक्षण के साथ महिलाओं को मिलेगा रोजगार - March 31, 2026







