लैलूंगा/ लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नारायणपुर के मुड़ापारा में महिलाओं के द्वारा जन जागरुकता कार्यक्रम कर नशामुक्ति, महिला सुरक्षा एवं घरेलू हिंसा जैसे विषयों पर गंभीर से चर्चा किया गया। उन्होंने चर्चा के दौरान गांव में बढ़ती नशे के खिलाफ मोर्चा खोला। शराब के कारण कई महिलाओं के साथ गलत व्यवहार मारपीट, मानसिक प्रताड़ना, घर की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। इसके साथ उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी अपराध एवं हिंसा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर पुलिस के हवाले किया जाए।
महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी की – “शराब की बोतल फोड़ दो, शराब पीना छोड़ दो” शराब बनाना बंद करो! गांव के महिला समूहों ने सक्रिय होकर अपनी भागीदारी का कार्य निर्वहन करते हुए पूरे गांव में घूम – घूम कर नारेबाजी की और शराब बनाने तथा पीने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दी।
नारायणपुर सरपंच श्रीमती निराली शंकर खेस एक महिला होने के नाते उनके दर्द को समझते हुए, महिलाओं की जनभावना को ध्यान में रखकर नेतृत्व करते हुए नशामुक्ति एवं शराबबंदी में गांव की प्रतिष्ठित महिला उसनदी चौहान, पिरती यादव,पुष्पांजलि चौहान, भानी यादव, ललिता यादव, गायत्री यादव, होलिका यादव ,अनिता लकडा, गुलापी खेस, रंजिता खेस और अन्य महिलाओं की उपस्थिति रही।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026



