छाल, धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले में रविवार की दोपहर जंगली हाथी के हमले से लकड़ी लेने जंगल गए ग्रामीण की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला छाल रेंज का है।
मिली जानकारी के अनुसार धमरजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम चुहकीमार गांव का रहने वाला गंगाराम सारथी रोजाना की भांति आज सुबह 10 बजे लकड़ी लेने जंगल गया हुआ था इसी दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास एक हाथी ने उसका सामना हो गया। जिसके बाद हाथी ने उस पर हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही हाथी मित्र दल की टीम के अलावा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

