घरघोड़ा/घरघोड़ा ब्लॉक के ग्राम सकरलिया में ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता पिछली 26/01/2026 को प्रतियोगिता का आगाज हुआ था, जिसमें फाइनल मैच में कमरगा vs बोकी ग्राम के मध्य खेला गया, कम लाइट एवं रोशनी की वजह से ओवर में कटौती करते हुए समिति द्वारा निर्धारित चार ओवर का फाइनल मैच किया गया जिसमें बोकी की टीम टॉस जीतकर बैटिंग करने के निर्णय लिया और निर्धारित चार ओवरों में 14 रन और आठ विकेट के नुकसान पर यह स्कोर बना सकी वहीं कमरगा की टीम महज दो ओवर एक गेंद में 9 विकेट से यह एक तरफा जीत हासिल की।
फाइनल मैच में उपस्थित अतिथियों के द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी, कमरगा टीम को ट्रॉफी प्रदान कर हर वर्ष यहां आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में हमेशा भाग लेने की बात कही, इस प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच/ सीरीज की पुरस्कार कमरगा की टीम को यह अवार्ड प्राप्त हुई।
वहीं दूसरी ओर कमरगा की टीम जीत हासिल होने पर गांव और आसपास के क्रिकेट प्रेमियों ने उनकी जीत के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश भेजकर उनका उत्साह वर्धन कर रहे हैं, और खिलाड़ियों में उत्साह के साथ गांव में जश्न मनाया गया।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

