लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम रेगड़ी में अज्ञात चोरों ने किराये के मकान का ताला तोड़कर सोने–चांदी के जेवर और नगद राशि पार कर दी। प्रार्थी मनोज कुमार बंजारे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित शीतकालीन अवकाश पर अपने गृह ग्राम गया हुआ था। इसी दौरान 29 दिसंबर 2025 की सुबह मकान मालिक ने फोन कर घर का दरवाजा खुला होने और सामान बिखरा मिलने की सूचना दी।
पीड़ित परिवार जब रेगड़ी पहुंचा तो कमरे का ताला टूटा मिला और अलमारी का लॉकर खुला हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में रात के समय तीन नकाबपोश संदिग्ध घर में घुसते दिखाई दिए। चोरों ने करीब 25 ग्राम सोने के जेवर, चांदी के आभूषण और 7500 रुपये नगद समेत कुल लगभग 57,500 रुपये का सामान चोरी कर लिया।
घटना की जानकारी सरपंच और कोटवार को देने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लैलूंगा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
