लैलूंगा/ प्राप्त जानकारी के अनुसार लैलूंगा विकास खंड के ग्राम पंचायत नारायणपुर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई जहां एक नवयुवक विरेंद्र राठिया की शव जंगल में लटका हुआ मिला है।
परिजनों के अनुसार बुधवार करीब शाम 4:00 बजे किसी को बिना बताए घर से निकला था, रात होने के बाद उसके परिवार द्वारा फोन संपर्क करने पर बंद बताया फिर उसका खोजबिन शुरू करने बाद सुबह कुछ ग्रामीण ग्राम कर्राहन के जंगल में महुआ उठाने गए तो साल पेड़ में शव को लटका देख आश्चर्यचकित हो गए फिर कुछ समय बाद शव का पहचान किया गया तो उनके परिजन और आसपास को लोगों सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
योगेश चौहान की रिपोर्ट
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
