लैलूंगा/ लैलूंगा थाना के अंतर्गत ग्राम राजाआमा के एक घर के कमरे मे युवक की टंगी हुई लाश मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक बोड्डे बरवा पिता लल्लू बरवा निवासी राजाआमा थाना लैलूंगा की लाश घर के कमरे मियांर मे रस्सी से टंगी हुई मिली। जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गये और परिवार मे मातम का माहौल बना गया। परिजनों की सुचना पर लैलूंगा पुलिस ने शव पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जाँच कार्यवाही मे जुट गई है।
हत्या है या आत्महत्या फिलहाल मौत का कारण अज्ञात है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जाँच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। प्रथम दृष्ट्या से पूरा मामला आत्महत्या होने की आशंका जताई जा रही है।
Latest posts by SURESH GUPTA (see all)
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
