रायगढ़, 28 अप्रैल 2025/ रायगढ़ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टोरेट में जिले के 51 वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे कलेक्टर दंतेवाड़ा, सीईओ जिला पंचायत धमतरी व नगर निगम आयुक्त रायपुर के पद पर पदस्थ रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्ट्रेट भवन का भ्रमण कर कार्यालयों का निरीक्षण किया।
Latest posts by SURESH GUPTA (see all)
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
