विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान
लैलूंगा। विश्व स्वास्थ्य दिवस के शुभ अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान, सेवा भाव और सौम्य व्यवहार के लिए दो स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में स्टाफ नर्स शशिकिरण तिर्की एवं सहायक ग्रेड-3 नीलकुमार पैंकरा शामिल हैं। दोनों को उनके समर्पित कार्य, मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के जिला अध्यक्ष दिनेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी निलाम्बर पटेल(राज), ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर गुप्ता, ब्लॉक मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र बानी, वॉलंटियर श्री नरसिंह सिदार, बी.एम.ओ. डॉ. डी.एस. पैंकरा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों का योगदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी भूमिका और भी अधिक सराहनीय है। अंत में सभी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

