थाने के सामने चोरी! कानून की नाक के नीचे 50 हजार पार—लैलूंगा में पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
लैलूंगा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थाना परिसर के ठीक सामने से दिनदहाड़े 50 हजार रुपये की उठाईगिरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात उसी जगह हुई जहां से सुरक्षा की उम्मीद की जाती है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव सिदार अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर पानी पीने गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक की डिक्की को निशाना बनाया और उसमें रखे 50 हजार रुपये पार कर दिए। जब तक उन्हें घटना की भनक लगी, तब तक चोर मौके से फरार हो चुके थे।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों का कहना है कि जब थाना के सामने ही इस तरह की चोरी हो सकती है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा? स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि लैलूंगा थाना क्षेत्र में न तो दिन में गश्त होती है और न ही रात में, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।
इस घटना के बाद अब लोगों में भारी आक्रोश है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में नियमित गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी आवाज उठ रही है। और चौक जैसे जगह में सीसीटीवी लगाने की मांग कर रहे है
अब देखना होगा—क्या पुलिस इस चुनौती को स्वीकार कर चोरों तक पहुंचेगी, या फिर ऐसे ही कानून को खुली चुनौती मिलती रहेगी?
- परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा 19 अप्रैल को, परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त - April 17, 2026
- अज्ञात वाहनों की टक्कर से बिजली के 3- 4 खंभे पूरी तरह क्षतिग्रस्त, 14 दिनों से भीषण गर्मी और अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण - April 17, 2026
- रायगढ़ के वनांचलों में बिछेगा सड़कों का जाल: ₹34.47 करोड़ की 11 सड़कों का CM साय ने किया वर्चुअल शिलान्यास - April 17, 2026

