बरडीह ग्राम पंचायत में PVTG सर्वे सम्पन्न बिरहोर परिवारों के साथ सामूहिक भोज से बढ़ा आत्मीयता का माहौल
लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरडीह एवं आश्रित ग्राम पोटेबिरनी में विशेष रूप से संरक्षित जनजाति (PVTG) सर्वे कार्य पूर्ण समर्पण एवं टीम भावना के साथ संपन्न किया गया। इस सर्वे कार्य में ग्राम पंचायत के सचिव बृजलाल पैंकरा, छात्रावास अधीक्षक नन्द किशोर सतपथी, स्वास्थ्य विभाग से प्रज्ञा बेहरा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी गुप्ता, अनीता सिदार सहित अन्य टीम सदस्यों द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाई गई।
यह सर्वे कार्य ग्राम के सरपंच, उपसरपंच एवं पंचगणों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। सर्वे के दौरान बिरहोर जनजाति के परिवारों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति की जानकारी एकत्रित की गई।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण तब देखने को मिला जब सर्वे टीम एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने बिरहोर परिवारों के साथ मिलकर सामूहिक रूप से भोजन किया। ग्राम पंचायत की ओर से सभी के लिए न्योता भोज की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी। इस पहल से बिरहोर परिवारों के सदस्यों में विशेष उत्साह एवं खुशी का माहौल देखा गया, जिससे आपसी विश्वास एवं सहयोग की भावना और मजबूत हुई।
उल्लेखनीय है कि सर्वे कार्य के दौरान मितानिन कार्यकर्ता,वन रक्षक एवं पटवारी अनुपस्थित रहे जिसकी जानकारी संबंधित विभाग को दी जाएगी।
इस सफल आयोजन ने न केवल सर्वे कार्य को प्रभावी बनाया, बल्कि प्रशासन एवं जनजातीय समुदाय के बीच समन्वय एवं आत्मीय संबंधों को भी सुदृढ़ किया।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

