रायगढ़/घरघोड़ा। रायगढ़ जिले के थाना घरघोड़ा क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सरोज चक्रवर्ती (27 वर्ष) पिता घूरवा, निवासी बड़े गुमड़ा खालेपारा के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि वह बीते शाम से घर नहीं लौटा था, जिससे परिजन चिंतित थे।
आज सुबह जब ग्रामीण महुआ बीनने के लिए गांव के अमरैया क्षेत्र पहुंचे, तब उन्होंने आम के पेड़ पर गमछे के फंदे से झूलता हुआ शव देखा। यह दृश्य देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। मृतक के परिजनों को जैसे ही जानकारी मिली, घर में मातम छा गया।
बताया जा रहा है कि सरोज की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी और उसका एक दो वर्षीय मासूम बच्चा भी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

