विनोबा ऐप होगी एडवांस होगी शिक्षा व्यवस्थाः*
रायगढ़ । रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में एवं जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव के निर्देशन में पीएम श्री नटवर स्कूल रायगढ़ में ओपन लिंक फाउंडेशन द्वारा शिक्षक सहायक कार्यक्रम विनोबा ऐप का प्रशिक्षण जिले के सभी रायगढ़ विकासखंड के 346 स्कूल से प्रत्येक स्कूल से एक शिक्षक तथा 38 संकुल सीएसी को प्रशिक्षण दिया गया। विनोबा ऐप के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा शिक्षकों की कार्य कुशलता, निपुणता में पैनापन लाने के लिए विविध प्रशिक्षण आयोजित किया गया । ओपन लिंक फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर अजहर शेख ने कहा कि विनोबा एप के माध्यम से नवाचारी गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।शिक्षा में नवाचार लाने, शिक्षकों के कार्य को सुविधाजनक बनाने, शैक्षिक कार्यों तथा शिक्षकों की नई गतिविधियों को साझा करने और शिक्षकों को शैक्षिक सहायता प्राप्त करना है।
विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मनोज अग्रवाल ने कहा कि विनोबा ऐप के माध्यम से शिक्षकों को अकादमिक प्रबंधन में सहायता मिलेगी। इसके इससे जिले की शिक्षा व्यवस्था और एडवांस होगी। शिक्षकों के काम को सरल बनाकर और उनका समय बचाकर सीखने के परिणामों में बड़े पैमाने पर सुधार हासिल किया जा सकता शिक्षकों की शिक्षण व्यवस्था बेहतर और नवाचारों का उपयोग करके शिक्षण व्यवस्था को रोचक बनाया जा सकता है
इस प्रशिक्षण में ओपन लिंक्स फाउंडेशन से डिवीजन मैनेजर जीतेंद्र सिंह एवं प्रशिक्षण कर्ता के रूप में सोमनाथ, पायल सिन्हा, नीलम एवं प्राची उपस्थित थे।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
