रायगढ़, 6 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप “संवाद से समाधान” थीम पर सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले के सुदूर वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झगरपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में 18 ग्राम पंचायतों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों की समस्याओं का एक ही मंच पर त्वरित निराकरण किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों से विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवेदन भी प्राप्त किए गए।
📌 अलग-अलग काउंटर, मौके पर समाधान
शिविर में सभी ग्राम पंचायतों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जहां संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आवेदनों का पंजीयन एवं निराकरण कर रहे थे।
खाद्य, कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा, विद्युत, मत्स्य पालन, समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मौजूद रहे।
🎁 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ वितरण किया गया:
पीएम आवास योजना के 5 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी
2 हितग्राहियों को आइस बॉक्स एवं मत्स्य जाल
10 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड
5 हितग्राहियों को राशन कार्ड
फलदार पौधे एवं श्रम कार्ड का वितरण
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार एवं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
🗣️ जनप्रतिनिधियों ने किया संबोधन
जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, जिला पंचायत सदस्य शांता भगत एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष ज्योति भगत ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जब अधिकारी सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की।
👨💼 कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम भरत कौशिक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कृष्ण कुमार यादव जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एवं रायगढ़ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
सुशासन तिहार के तहत अगला जनसमस्या निवारण शिविर 7 मई (गुरुवार) को पुसौर विकासखंड के ग्राम औरदा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में आयोजित किया जाएगा।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

