लैलूंगा।“सही दवा – शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” के संदेश के साथ लैलूंगा नगर में नशा मुक्ति को लेकर अभूतपूर्व जनजागरण देखने को मिला। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं औषधि विभाग, जिला रायगढ़ के मार्गदर्शन एवं लैलूंगा औषधि विक्रेता संघ के सहयोग से “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” अभियान के तहत भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।
यह जागरूकता रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा से प्रारंभ हुई, जहां से दर्जनों बाइक सवारों ने हाथों में संदेश और दिलों में संकल्प लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया। रैली का समापन रायगढ़ रोड स्थित अटल चौक में हुआ, जहां नशा मुक्ति पर केंद्रित एक प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में लैलूंगा के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों की सक्रिय एवं उल्लेखनीय भागीदारी रही। पूरे अभियान के दौरान एक ही संदेश गूंजता रहा—
👉 “नशा से दूरी है जरूरी — स्वस्थ शरीर, खुशहाल जीवन!”
रैली में शामिल लोगों ने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज को स्वस्थ एवं जागरूक बनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बादी की ओर ले जाता है।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब हर नागरिक को आगे आकर नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
👉 “आपका संकल्प, समाज का बदलाव”
लैलूंगा में निकली इस जागरूकता रैली ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब समाज चुप नहीं बैठेगा। मेडिकल संघ, स्वास्थ्य विभाग और आम नागरिकों की संयुक्त पहल ने यह संदेश दे दिया है कि आने वाला समय “नशा मुक्त लैलूंगा” का होगा।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

