अभिनेता से मुख्यमंत्री बने सी. जोसेफ विजय, तमिलनाडु में 59 साल बाद बनी नई राजनीतिक धारा
तमिलनाडु/ सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की राजनीति में नया इतिहास रचते हुए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में उनके साथ 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्य में करीब 59 साल बाद पहली बार DMK और AIADMK के अलावा किसी अन्य दल की सरकार बनी है।
विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की
सहयोगी दलों के साथ कुल 120 विधायकों का समर्थन
बहुमत के लिए आवश्यक सीटें: 118
राज्यपाल ने 13 मई तक बहुमत साबित करने का समय दिया
कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML का समर्थन
👥 समारोह में जुटे बड़े चेहरे
शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी सहित कई प्रमुख राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं। अभिनेत्री तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।
विजय के समर्थकों की भारी भीड़ स्टेडियम के बाहर उमड़ी। इस खास मौके पर उनकी मां शोभा चंद्रशेखर ने इसे गर्व का पल बताते हुए मदर्स डे की खुशी भी जाहिर की।
🏛️ मंत्री बने ये नेता (BOX)
विजय कैबिनेट के 9 मंत्री:
1 एन. आनंद
2 आधव अर्जुन
3 डॉ. के.जी. अरुणराज
4 के.ए. सेंगोट्टैयन
5 पी. वेंकटरमणन
6 आर. निर्मलकुमार
7 ए. राजमोहन
8 टी.के. प्रभु
9 एस. कीर्तन
नई सरकार के गठन के साथ तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पारंपरिक दलों से अलग यह सत्ता परिवर्तन राज्य में नई उम्मीदों और नई दिशा की शुरुआत माना जा रहा है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
