10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता पर बढ़ा बोझ
रायपुर/दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। बीते 10 दिनों में यह चौथी बार है जब तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं। इस बार डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर और पेट्रोल में ₹2.61 प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। नई दरों के बाद दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गया है।
जानकारी के अनुसार, 23 मई को पेट्रोल के दाम में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं 15 मई को ₹3 प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी के बाद 19 मई को भी करीब 90 पैसे दाम बढ़ाए गए थे।
विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और तेल कंपनियों के घाटे के चलते कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। केंद्र सरकार पहले ही एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर चुकी है, लेकिन अब राज्य सरकारों से भी वैट कम करने की मांग उठने लगी है।
अगर राज्य सरकारें वैट में राहत देती हैं तो आम उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं तेल कंपनियों को भी घाटा कम करने में मदद मिलेगी।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

