DigiLocker और शिक्षण संस्थानों के नाम पर हो रहा साइबर फ्रॉड
सरकार ने हाल ही में फर्जी वेबसाइटों के जरिए बढ़ते साइबर फ्रॉड को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। स्कैमर्स शिक्षण संस्थानों और DigiLocker जैसे प्लेटफॉर्म्स की नकली वेबसाइट बनाकर लोगों की निजी जानकारियां चुरा रहे हैं। इन जानकारियों में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, ई-मेल एड्रेस, मोबाइल नंबर और OTP तक शामिल हैं।
Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) ने एडवाइजरी जारी करते हुए छात्रों और आम नागरिकों को ऐसे फर्जी पोर्टलों से सावधान रहने को कहा है। डिजिटल इंडिया के आधिकारिक X हैंडल पर जारी चेतावनी में बताया गया कि “digilocker.cisceboard.org” नाम की एक फर्जी वेबसाइट सामने आई है, जो देखने में असली DigiLocker पोर्टल जैसी लगती है। यह वेबसाइट लोगों को भ्रमित कर उनकी संवेदनशील जानकारी चोरी कर रही है।
असली और नकली वेबसाइट की पहचान कैसे करें?
URL जरूर जांचें
किसी भी वेबसाइट का URL ध्यान से देखें। स्कैमर्स अक्सर असली वेबसाइट से मिलता-जुलता डोमेन बनाते हैं, ताकि लोग भ्रमित हो जाएं। यदि URL में अतिरिक्त शब्द, गलत स्पेलिंग या अजीब डोमेन दिखे तो सावधान हो जाएं।
लिंक पर सीधे क्लिक करने से बचें
गूगल सर्च या मैसेज में मिले किसी संदिग्ध लिंक पर सीधे क्लिक न करें। बेहतर होगा कि वेबसाइट का आधिकारिक पता खुद टाइप करके खोलें।
Google Play Protect ऑन रखें
अपने एंड्रॉयड फोन में Google Play Protect को चालू रखें। इससे फर्जी और हानिकारक ऐप्स डाउनलोड होने से रोका जा सकता है।
निजी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दें
आधार नंबर, OTP, बैंक डिटेल्स या अन्य निजी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही दर्ज करें। किसी भी संदिग्ध वेबसाइट पर अपनी जानकारी साझा करने से बचें।
“https://”� जरूर देखें
यदि किसी वेबसाइट का URL “https://”� से शुरू होता है, तो उसे अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है। हालांकि सिर्फ HTTPS होने से वेबसाइट पूरी तरह भरोसेमंद नहीं हो जाती, इसलिए URL और डोमेन नाम की जांच भी जरूरी है।
साइबर सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानी
विशेषज्ञों के अनुसार, साइबर अपराधी अब बेहद प्रोफेशनल तरीके से नकली वेबसाइट तैयार कर रहे हैं, जिन्हें पहचानना आम लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। ऐसे में थोड़ी सी सतर्कता ही बड़े फ्रॉड से बचा सकती है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

