लैलूंगा। रोटरी जगत में एक बार फिर लैलूंगा का नाम गौरवान्वित हुआ है। समाजसेवा, संगठनात्मक नेतृत्व और रोटरी गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए नवनीत (बंटी) अग्रवाल को “Excellent Secretary Award” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें रोटरी क्लब में बतौर सचिव उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, समर्पण और प्रभावी नेतृत्व क्षमता के लिए प्रदान किया गया।
नवनीत (बंटी) अग्रवाल लैलूंगा के प्रतिष्ठित व्यवसायी होने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में रोटरी क्लब द्वारा अनेक जनहितकारी एवं सेवा कार्य सफलतापूर्वक संचालित किए गए हैं, जिनकी सराहना रोटरी परिवार सहित क्षेत्र के नागरिकों द्वारा की जा रही है।
गौरतलब है कि बंटी ऑटोमोबाइल्स के संचालक नवनीत (बंटी) अग्रवाल पिछले लगभग 27 वर्षों से क्षेत्रवासियों को अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। व्यवसाय के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी ने उन्हें क्षेत्र में एक सम्मानित एवं लोकप्रिय पहचान दिलाई है।
रोटरी क्लब द्वारा मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान से न केवल अग्रवाल परिवार बल्कि पूरे लैलूंगा क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ऐसे सम्मान समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्वों को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं तथा क्षेत्र का गौरव बढ़ाते हैं।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026


