प्रधानमंत्री को पत्र लिख मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार, छत्तीसगढ़ विकास में केंद्र के सहयोग की सराहना
रायपुर, 10 जून 2026। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को उनके नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए अभूतपूर्व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी, निर्णायक और जनकल्याणकारी नेतृत्व में संचालित योजनाओं ने छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों से प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने में सफलता मिली है।
पत्र में मुख्यमंत्री साय ने विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता देने की केंद्र सरकार की नीति की सराहना की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ को विशेष केंद्रीय सहायता (SCA) योजना के अंतर्गत 2,080.29 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त हुई है। इसके अलावा विशेष अधोसंरचना योजना (SIS), सुरक्षा संबंधी व्यय (SRE), आधुनिक हथियारों की उपलब्धता, जंगल वारफेयर प्रशिक्षण तथा एयर सपोर्ट जैसी पहलों से सुरक्षा बलों की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य को नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक बढ़त मिली है। साथ ही अधोसंरचना विकास, किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी सकारात्मक प्रभाव प्रदेश में दिखाई दे रहा है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य के बीच समन्वय आगे भी इसी प्रकार बना रहेगा, जिससे विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026


