सामाजिक भवन और समाज विकास को लेकर यादव समाज का प्रतिनिधिमंडल सक्रिय
लैलूंगा/रायगढ़। समाज की खुशहाली, समृद्धि और सामाजिक विकास को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक के बाद यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान समाज के विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता, आपसी समन्वय तथा समाज के लिए प्रस्तावित सामाजिक भवन को लेकर विचार-विमर्श किया। समाज के सरपंच चरण जी, सामाजिक एवं रणनीतिक मार्गदर्शक दिनेश यादव, सर्व यादव समाज प्रमुख, जिला प्रमुख हेमसागर यादव, प्रवक्ता कमलेश यादव, संरक्षक पुरन यादव,सचिव सुनील यादव, सरवन यादव सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।
प्रतिनिधिमंडल ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष से मुलाकात कर आगामी मुख्यमंत्री आगमन कार्यक्रम के लिए औपचारिक निमंत्रण भी प्रदान किया। उपस्थित सदस्यों ने समाज के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सहयोग की अपेक्षा जताई।
बैठक का समापन समाज की एकजुटता एवं विकास के संकल्प के साथ किया गया।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026


