रायगढ़/लैलूंगा।जिले के ग्राम भुईयांपानी में धार्मिक आस्था, संस्कृति और जनभागीदारी का भव्य संगम देखने को मिलेगा। गांव में सार्वजनिक शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 2026 का आयोजन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार, यह केवल मंदिर प्राण प्रतिष्ठा नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की आस्था, एकता और सामाजिक सहभागिता का महापर्व होगा। कार्यक्रम में 19 जून 2026 (शुक्रवार) को छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिससे आयोजन को विशेष महत्व मिल रहा है।
तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत 17 जून से होगी। पहले दिन देव कलश यात्रा, कथा एवं संगीतमय सत्संग एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा।
18 जून को हवन, पूजन, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, धार्मिक अनुष्ठान एवं संगीतमय सत्संग होंगे।
वहीं 19 जून को पूर्णाहुति, महाआरती, महाप्रसाद एवं भव्य धार्मिक कार्यक्रमों के साथ समारोह का समापन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान 17 से 19 जून तक मीना बाजार भी लगाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को धार्मिक वातावरण के साथ सांस्कृतिक आनंद का अवसर मिलेगा। साथ ही आयुष जी महाराज द्वारा संध्या समय कथा वाचन एवं आध्यात्मिक प्रवचन किए जाएंगे।
आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने तथा पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
“हर हर महादेव” के जयघोष के साथ भुईयांपानी एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है।
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026


