रायगढ़/लैलूंगा, 19 जून 2026। माननीय मुख्यमंत्री आज शुक्रवार को रायपुर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायगढ़ एवं जशपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान वे धार्मिक, सामाजिक एवं जनसंपर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे लैलूंगा विकासखंड के ग्राम भुईयापानी पहुंचेंगे। यहां महतारी सदन में आगमन एवं दर्शन के पश्चात शिव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम डोंडकी पहुंचेंगे, जहां “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी” की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्यमंत्री ग्राम रनपुर पहुंचकर आरक्षित कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा शाम को हेलीकॉप्टर के माध्यम से बगीया स्थित निजी निवास पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखा जा रहा है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026


