जनभागीदारी से बनेगा विकसित गांव, टूरटूरा ग्राम सभा में विकास पर होगा बड़ा मंथन
लैलूंगा। लैलूंगा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत टूरटूरा में विकास और जनभागीदारी को नई दिशा देने के उद्देश्य से पहले ग्राम सरमडेगा में तथा उसके पश्चात टूरटूरा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। दोनों ग्राम सभाओं में ग्रामीणों का उत्साह और सहभागिता देखने लायक रही।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सरपंच, पंच, सचिव, रोजगार सचिव सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गांव के विकास से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए।
ग्राम सभा के दौरान विकसित भारत मिशन के तहत गांवों के सतत विकास, बेहतर भविष्य, जनकल्याणकारी योजनाओं, रोजगार सृजन, जल संरक्षण तथा आजीविका संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 (PM Awas Plus 2.0) की पात्रता सूची का सार्वजनिक वाचन भी किया गया, जिससे पारदर्शिता और जनविश्वास को मजबूत करने का प्रयास किया गया।
ग्राम सभा में यह संदेश दिया गया कि गांव के विकास की असली ताकत जनता की सहभागिता में है और सामूहिक प्रयासों से ही आत्मनिर्भर एवं विकसित गांव का निर्माण संभव है।
“जनता की भागीदारी से तय होगी गांवों के विकास की दिशा”
“सशक्त ग्राम – विकसित भारत की मजबूत नींव”
“गांव जागेगा, तभी विकास आगे बढ़ेगा”
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026


