रायगढ़ | 23 जून 2026 नेपाल के पोखरा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण पदक जीतकर जिले और देश का गौरव बढ़ाया। 14 से 17 जून 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान एवं बांग्लादेश सहित छह देशों के खिलाड़ी शामिल हुए।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय तथा जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने कहा कि रायगढ़ के खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर जिले का मान बढ़ाया है। प्रशासन खेल अधोसंरचना और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
🥇 स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी:
• निहाल ठक्कर
• वसु शर्मा
• रिया तिवारी
• अक्षिता पाण्डेय
• अनु आदित्य
• अर्पिता आदित्य
• मुकुंद अग्रवाल
• वर्णिका अग्रवाल
• वाची शर्मा
• तनिष्क वर्मा
कोच विकास सिंह ने खिलाड़ियों की सफलता को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026


