रायगढ़ – रायगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सहायक ग्रेड-2 पद पर पदस्थ मोहम्मद फरीद फारुखी को 15 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, पीड़ित पहले ही 5 हजार रुपए दे चुका था, लेकिन आरोपी बाबू लगातार 10 हजार रुपए की और मांग कर दबाव बना रहा था। इस संबंध में पीड़ित ने एसीबी से शिकायत की थी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।
एसीबी की यह कार्रवाई जिला शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एक बड़ा प्रहार मानी जा रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की जांच एसीबी द्वारा की जा रही है।
Latest posts by SURESH GUPTA (see all)
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
