जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तपकरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उड़ीसा–कुनकुरी मार्ग पर लवाकेरा के पास तेज रफ्तार हाईवा ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक कुनकुरी के जूता-चप्पल व्यवसायी बताए जा रहे हैं। दोनों उड़ीसा से कार में सवार होकर कुनकुरी लौट रहे थे। इसी दौरान लवाकेरा के पास सामने से आ रहे हाईवा ट्रक से उनकी कार की सीधी भिड़ंत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही तपकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों शव कार के अंदर बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुई।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

