रायगढ़। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 45 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी तबादला सूची में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई), प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक शामिल हैं। कई पुलिसकर्मियों को एक थाना क्षेत्र से दूसरे थाना एवं चौकी में स्थानांतरित किया गया है, जबकि रिजर्व सेंटर रायगढ़ से भी विभिन्न थाना-चौकियों में नई पदस्थापना की गई है।
स्थानांतरण आदेश के अनुसार कोतरारोड़, जुटमिल, कोतवाली, तमनार, धरमजयगढ़, पुसौर, लैलूंगा, पूंजीपथरा, घरघोड़ा, छाल, खरसिया, महिला थाना तथा यातायात शाखा सहित जिले के विभिन्न पुलिस इकाइयों में व्यापक फेरबदल किया गया है। कुछ पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था एवं सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) कार्यों के लिए भी विशेष रूप से संबद्ध किया गया है।
एसएसपी द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दी गई है।
पुलिस विभाग के इस व्यापक तबादले को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने तथा पुलिसिंग को प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026



