रायपुर, 13 जुलाई 2026।
छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राज्य के गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों वाले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से प्रदेश में एक साथ 250 नई एमबीबीएस सीटों का विस्तार होगा, जिससे हजारों विद्यार्थियों को डॉक्टर बनने का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा विकसित राज्य की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ऐसा आधुनिक और समावेशी स्वास्थ्य तंत्र विकसित करना है, जहाँ प्रदेश का कोई भी युवा आर्थिक या भौगोलिक कारणों से डॉक्टर बनने के अपने सपने से वंचित न रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गीदम जैसे पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल कुनकुरी तक मेडिकल कॉलेजों की स्थापना यह दर्शाती है कि डबल इंजन सरकार विकास की मुख्यधारा को प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन संस्थानों से न केवल चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि नए मेडिकल कॉलेज प्रदेश के युवाओं को अपने ही राज्य में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराएंगे। साथ ही ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा तथा क्षेत्रीय स्तर पर चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आएगा।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

